ब्रेकिंग
मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

बिहार : दो नावों के बीच हुई टक्कर, एक सोन नदी में डूबी, दर्जनभर मजदूर लापता

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावो

बिहार : दो नावों के बीच हुई टक्कर, एक सोन नदी में डूबी, दर्जनभर मजदूर लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक नाव बीच नदी में डूब गयी। घटना में नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये। जो लापता बताये जा रहे हैं। 


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, रामपुर दियारा के सोन नदी में दो नावों के बीच रविवार की अहले सुबह टक्कर हुई है। एक नाव पर बालू लदा हुआ था। जबकि दूसरे नाव पर लगभग एक दर्जन मजदूर सवार थे। घटना में बालू लदी नाव डूबने से बच गयी। जबकि मजदूरों से भरी नाव सोन नदी की धारा में डूब गयी। फिलहाल नाव पर सवार सभी मजदूर लापता बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं। 


इधर, इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि, मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नावों के जरिये हर रोज  बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद भी प्रशासन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिस वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, बीते 30 दिसंबर को भी महावीर टोला घाट के पास बालू लदी एक नाव नदी में डूब गयी थी। इस घटना में नही कई मजदूरों की मौत डूबने के चलते लापता हो गये थे। अभी भी ब्रह्मचारी गांव के रहने वाले 6 मजदूर लापता बताए जाते हैं।