ब्रेकिंग
सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; केस दर्ज✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; केस दर्ज✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, महिला और दो बच्चों की गई जान

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्जनाक मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों म

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, महिला और दो बच्चों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्जनाक मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के दुलौर टोला के पास की है।


मृतक महिला की पहचान दुलौर टोला गांव निवासी पिंटू सिंह की 28 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा कुछ दिन से प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला के मायके वालों ने आशंका जताई है कि प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी है। 


मृतका के पिता शिवप्रसन यादव ने बताया कि गुरुवार से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी और जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो उसके और उसके बच्चों की मौत की जानकारी मिली। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता