ब्रेकिंग
बिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसयात्रीगण कृपया ध्यान दें... बिहार के इस रेल पुल पर 20 सितंबर से मेगा रेल ब्लॉक, 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्टबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधाबिहार के पूर्व राज्यपाल डी. वाई. पाटिल का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांसयात्रीगण कृपया ध्यान दें... बिहार के इस रेल पुल पर 20 सितंबर से मेगा रेल ब्लॉक, 4 अक्टूबर तक दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द; देखें पूरी लिस्टबालू घाट से लौट रहे मजदूरों की ऑटो रेलवे स्टेशन की दीवार से टकराई, दो की मौत, पांच गंभीरWhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अचानक 24 घंटे के लिए बंद हुए अकाउंट, हजारों लोग परेशान; Meta ने बताई वजहजेल जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! अब घर बैठे वीडियो कॉल पर होगी बंदियों से मुलाकात, बिहार में शुरू हुई नई सुविधा

बिहार: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले कलेक्ट्रेट के 66 कर्मी, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन

JAMUI: जमुई डीएम राकेश कुमार के लगातार कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय के कर्मियों पर गाज गिरी है। डीएम अचानक औचक निरीक्षण करने पहु

बिहार: औचक निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले कलेक्ट्रेट के 66 कर्मी, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई डीएम राकेश कुमार के लगातार कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय के कर्मियों पर गाज गिरी है। डीएम अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान 66 कर्मी गायब पाए गए, जिसके बाद डीएम ने बड़ा एक्शन ले लिया।


दरअसल, डीएम राकेश कुमार लगातार जिले के अधिकारियों को समय से ऑफिस पहुंचने का निर्देश दे रहे थे. डीएम के निर्देश के बावजूद कर्मी या अधिकारी समय से ऑफिस नहीं आ रहे थे। ऐसे कर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। डीएम राकेश कुमार सुबह 10.30 बजे ही जैसे हीं समाहरणालय परिसर पहुंचे तो कई कार्यालय का ताला तक नहीं खुला था।


कार्यालयों में लटके तालों को देखकर डीएम साहब बिफर पड़े। जिलाधिकारी राकेश कुमार के गुस्सा का शिकार 66 कर्मचारी हुए। जिलाधिकारी ने काम से अनुपस्थित 66 कर्मियों के वेतन को अगले आदेश तक अवरुद्ध कर स्पष्टीकरण देने को कहा हैं। औचक निरीक्षण से जिले के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी सकते में हैं।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता