ब्रेकिंग
जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिलेजीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रशांत किशोर के गांव में खुशी का माहौल, बिहार के अन्य जिलों में भी मनाया गया बांकीपुर का जश्न बांकीपुर के नतीजे पर बोलीं मीसा भारती, लोमड़ी हैं प्रशांत किशोर, बीजेपी के असली प्रत्याशी बांकीपुर उपचुनाव जीतने पर प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बोले..जनता के फैसले को सम्मान पटना: बेऊर जेल के 5 निलंबित अधिकारियों पर FIR दर्ज, सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ का आरोपबांकीपुर उपचुनाव परिणाम: बीजेपी की मजबूत सीट पर जन सुराज का कब्जा, 19324 वोट से जीते प्रशांत किशोर, सबसे कम वोट निर्दलीय प्रत्याशी ब्रजेश पटेल को मिले

Bihar Police News: DGP विनय कुमार ने बिहार के सभी पुलिस अधिकारियों के लिए जारी किया अहम आदेश, जानिए..

Bihar Police News: बिहार डीजीपी ने आदेश जारी कर कहा कि अब पुलिस विभाग से जुड़ी किसी भी जानकारी को मीडिया को देने का अधिकार केवल पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता को होगा। अन्य अधिकारी बयान नहीं देंगे।

Bihar Police News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने राज्य भर के पुलिस अधिकारियों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। अब किसी भी घटना या मुद्दे पर मीडिया से बातचीत करने का अधिकार सिर्फ पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता को होगा। इस निर्देश का उद्देश्य मीडिया को सटीक, संक्षिप्त और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।


डीजीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रेस एवं मीडिया के लिए पहले से ही अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), पटना को पुलिस मुख्यालय का प्रवक्ता नामित किया गया है। मीडिया को दी जाने वाली सभी जानकारियां प्रेस नोट के माध्यम से दी जाएंगी, जिसे पुलिस प्रवक्ता सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाएंगे।


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोई अन्य पुलिस अधिकारी या कर्मी व्यक्तिगत रूप से मीडिया को बाइट नहीं देंगे। सभी महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी लिखित रूप में तैयार कर डीजीपी के अनुमोदन के बाद प्रवक्ता के माध्यम से साझा की जाएगी।


डीजीपी का यह कदम पुलिस विभाग की सार्वजनिक छवि को नियंत्रित करने और विवादों से बचने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल के महीनों में कई घटनाओं में पुलिस अधिकारियों के व्यक्तिगत बयानों के कारण गलतफहमियां और विवाद पैदा हुए, जिससे विभाग की साख प्रभावित हुई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता