ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार : सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, 10 घर खाक

DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो बच्चें गंभीर रूप से झुलस गए। घटना कुशेश्वरस्थान था

बिहार : सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत, खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, 10 घर खाक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो बच्चें गंभीर रूप से झुलस गए। घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अगलगी में करीब 10 घर जलकर राख हो गए।


बताया जा रहा है कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिससे घर में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक करीब 10 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जबतक लोग कुछ कर पाते 10 घर जलकर राख हो गए।


इस हादसे में दो बच्चियों को झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चें गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय मौसम कुमारी और  8 वर्षीय मेहर कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक कई घर जल कर राख हो गए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता