ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार : CRPF के डिप्टी कमांडेंट के घर दिनदहाड़े लूट, कार चलाने की नौकरी मांगने के बहाने से घुसे हथियार बंद बदमाश

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। यहां सदर थाना के आनंद नगर मोहल्ले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर के घर में हथियार लेकर घुसे चार बद

बिहार : CRPF के डिप्टी कमांडेंट के घर दिनदहाड़े लूट, कार चलाने की नौकरी मांगने के बहाने से घुसे हथियार बंद बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आयी है। यहां सदर थाना के आनंद नगर मोहल्ले में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट शशांक शेखर के घर में हथियार लेकर घुसे चार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने बुजुर्ग मां पूनम राय का हाथ-पांव बांधकर फर्श पर बिठा दिया और पर्स से सोने की बाली और मोबाइल छीन लिया। बदमाश बार-बार गोली मारने की धमकी देकर घर में कीमती सामान के बारे में जानकारी लेते रहे।


मिली जानकारी के मुताबिक, बदमाशों का घर के अंदर आते हुए एक तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पड़ोस की युवती को घर में किसी के घुसने की आशंका हुई तो उसने लोगों को बताया। जिसके बाद बगल में कार्यरत एक  मजदूर शोर मचाते दौड़े तो बदमाश पकड़े जाने के डर से बाहर निकले और फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। डिप्टी कमांडेंट के पिता सत्यनारायण सिंह किसी काम से बाहर निकले थे।


बताया जा रहा है कि, जब सदर थाने की पुलिस को सूचना दी गई तो वो घटनास्थल पर पहुंचे। सिटी एसपी अरिविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट के घर में बदमाश घुसे थे। वारदात की छानबीन चल रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। तीन माह पहले भी चोरी की घटना हुई थी।उसमें क्या कार्रवाई हुई, जानकारी ली जा रही है। 


इधर, इस घटना को लेकर डिप्टी कमांडेंट के पिता सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब वह घर पर थे, तब एक बदमाश आया था। उसने कहा कि बेरोजगार हूं, कार चलाने की नौकरी मिल सकती है क्या? इस पर सत्यनारायण सिंह ने उसे कार चालक की जरूरत नहीं होने की बात बताई। कुछ देर रुक कर वह चला गया। इसके दो घंटे बाद चार बदमाश घर में घुसे। 


जबकि, सदर थानेदार कुंदन कुमार का कहना है कि बदमाश कोई सामान नहीं ले जा सके, फायरिंग भी नहीं हुई। वायरलेस पर खैरियत रिपोर्ट में भी सबकुछ सामान्य बताया, जबकि गृहस्वामी सत्यनारायण सिंह का कहना है कि सोने की दो बाली और मोबाइल समेत दो लाख की संपत्ति बदमाश ले गये।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता