ब्रेकिंग
BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू

Bihar Crime : मुंबई में हुआ था विवाद, बिहार में आकर मारी गोली.. घटना के बाद इलाके में सनसनी

Bihar Crime : बारात जाने के क्रम में इस घटना को अंजाम दिया गया है. दोनों युवकों के बीच कुछ महीने पहले मुंबई में मजदूरी करने के दौरान ही विवाद हुआ था.

Bihar Crime
पुलिस की कार्रवाई
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime : खबर सहरसा से है, जहां जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है. मृतक युवक की पहचान सलखुआ थाना के कोपरिया वार्ड नंबर 14 निवासी मकलू शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र संजू शर्मा के रूप में हुई है.


मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था. मृतक के बड़े भाई सकलू शर्मा ने बताया कि “गांव के ही पड़ोस में रहने वाले अमरदीप शर्मा ने पीछे से कनपटी में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हुई है. उसने बताया कि वह मुंबई में मजदूरी किया करता था, जहां पड़ोस में रहने वाला अमरदीप शर्मा भी मजदूरी किया करता था. यहीं दोनों के बीच आपसी विवाद में कहा-सुनी और मारपीट तक हुई, उसी दौरान अमरदीप शर्मा ने संजू को जान से मार देने की धमकी भी दी थी.


इधर गांव में मिथिलेश शर्मा के बेटे सुकसेन शर्मा का सोमवार को शादी समारोह था. जिसकी बारात गोगरी-जमालपुर जानी थी. इसी दौरान डीजे बजाने के दौरान ही संजू शर्मा खड़ा था और पीछे से अमरदीप शर्मा ने संजू को कनपटी में गोली मार दी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत से पूरे परिवार में मायूसी छा गयी है. 


इधर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ और इंस्पेक्टर मो सलाउद्दीन ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार वालों से मामले की जानकारी ली. सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बीते तीन महीने पूर्व मुंबई में मजदूरी के दौरान दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ था, इसको लेकर ही अमरदीप ने संजू की गोली मारकर हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. वहीं पुलिस घटना में शामिल व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता