ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

Bihar News : रुपए देने से किया इनकार तो बदमाशों ने सीने में उतार दी गोली, प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद

Bihar News : रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले संजीत कुमार को रंगदारी ना देना महंगा पड़ गया, प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ना आभूषण बेचने वाले सुरक्षित हैं और ना ह रिक्शा चलाने वाले।

Bihar News
गोलीबारी में युवक घायल
© reporter
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News : सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक खौफनाक वारदात ने इलाके को दहला दिया। सखुआ गांव के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने 25 साल के ई-रिक्शा चालक संजीत कुमार पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी, क्योंकि उसने उनकी रुपये की मांग को ठुकरा दिया था। घटना के बाद संजीत की हालत गंभीर बनी हुई है, और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार संजीत कुमार, जो किशनपुर थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव का रहने वाला है, पिपरा बाजार से सवारी लेकर सखुआ की ओर जा रहा था। शाम ढलते ही सखुआ गांव के पास कुछ बदमाशों ने उसका रिक्शा रोका और पैसे की डिमांड की। संजीत ने जब इनकार किया, तो गुस्साए अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और खून से लथपथ संजीत को तुरंत पिपरा सीएचसी ले गए।


पिपरा सीएचसी में डॉ. अजय कुमार ने बताया, "संजीत को सीने में गोली लगी थी, उसकी हालत बहुत नाजुक थी, इसलिए प्राथमिक इलाज के बाद बिना समय गंवाए उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।" घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में छानबीन की जा रही है।


इस वारदात के बाद सखुआ और आसपास के गांवों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाया है। बताते चलें गांव के लोग घटना से सहमे हुए हैं और उन्हें डर है कि अपराधी इस तरह की वारदात को आगे भी अंजाम दे सकते हैं।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता