ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

BIHAR CRIME : युवती के 5 टुकड़े करके दो बोरी में ठूंसा शव, लड़की की भी बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंकी लाश

BIHAR CRIME : बिहार में दो शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं जिससे हड़कंप मचा हुआ है। महिला के शव के पांच टुकड़े किए गए। जबकि किशोरी की आंख बाहर निकाल ली गयी।

BIHAR CRIME
शव बरामद
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कोसी-सीमांचल क्षेत्र से निकल कर सामने आया है। जहां एक युवती और एक किशोरी की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। अब क्षत-विक्षत हालत में दोनों का शव बरामद किया गया है। 


दरअसल, सुपौल में महिला का शव दो बोरियों में कई हिस्सों में बरामद हुआ। इस शव का सिर गायब है। वहीं किशनगंज में एक किशोरी का शव बरामद किया गया। किशोरी के शरीर पर धारदार हथियार से कई दफे वार के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं  हत्यारों ने उसकी आंखें बाहर निकाल दी है। अब दोनों शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है।


वहीं, सुपौल के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमाहा पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित परड़ी गांव में बिहुल नदी किनारे एक युवती का शव बरामद किया गया। युवती का शव दो बोरियों में बंद मिला। युवती के शरीर के पांच टुकड़े कर दिए गए थे और बोरे में बंद करके नदी किनारे फेंक दिया गया था। जब ग्रामीणों को तेज दुर्गंध आने लगी तो वहां भीड़ लगी। बोरियों में शव के टुकड़े मिले तो पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। 


इस घटना के बाद नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। लगभग 100 मीटर के दायरे में दो अलग-अलग बोरियों से शव के कई टुकड़े पुलिस को मिले। शव जिस तरह से फूल चुका था उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीब सप्ताह भर पहले हत्या की गयी होगी। वहीं पुलिस अब शव के सिर की तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है।