ब्रेकिंग
मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर बड़ा उलटफेर, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव 389 वोट से आगे✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया✦मधुबनी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 30 हजार रुपये घूस लेते ट्रैफिक DSP रंगे हाथ गिरफ्तार✦पटना शिक्षक निर्वाचन सीट पर बड़ा उलटफेर, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव 389 वोट से आगे✦दरभंगा में खुला जन सुराज का खाता: शिक्षक MLC सीट पर JSP के डॉ. सुरेश प्रसाद राय जीते, आधिकारिक घोषणा बाकी✦ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश✦तिरहुत शिक्षक MLC सीट पर BJP के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, निर्दलीय भूषण झा को 594 वोटों से हराया

Bihar Crime News: बिहार में स्वास्थ्य विभाग का घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, दो हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Bihar Crime News: औरंगाबाद के दाउदनगर प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क को निगरानी विभाग ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
Bihar Crime News
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी का एक्शन लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने औरंगाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए दाउदनगर के प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क को दो हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि दाउदनगर प्रमंडलीय अस्पताल में तैनात क्लर्क बृजमोहन लाल भ्रष्टाचार में लिप्त है। गयाजी के कोठी थाना क्षेत्र के बसुरा की रहने वाली अपर्णा कुमारी ने बृजमोहन लाल के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। 


आरोप है कि क्लर्क ने अवकाश के दिनों की हाजरी बनाने के एवज में आरोपी ने अपर्णा कुमारी और स्टाफ नर्स जूली से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी ने पूरे मामले की जांच की। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी के धावा दल का गठन किया गया।


इसके बाद निगरानी की टीम औरंगाबाद पहुंची और घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी क्लर्क बृजमोहन लाल कार्यालय कक्ष में जैसे ही घूस के दो हजार रुपए ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और उसे अपने साथ पटना ले गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता