ब्रेकिंग
नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत✦नालंदा में मोबाइल के बकाया पैसे को लेकर हत्या, चचेरे भतीजे ने ईंट मारकर 60 वर्षीय चाचा की ली जान✦दंडवत करते हुए दीघा घाट पहुंचे BJP नेता मृत्युंजय तिवारी, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, जानें बिहार में कहां सबसे पहले होगा सूर्योदय✦दरभंगा में BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया छठ घाटों का दौरा, पूर्णिया में SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान✦सलाखों के पीछे भी छठी मैया की भक्ति, सीतामढ़ी जेल में बंदियों ने श्रद्धा के साथ मनाया छठ महापर्व✦बेतिया में छठ के अर्घ्य के दौरान बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो ने 7 लोगों को रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

BIHAR CRIME : आपसी विवाद में पोता ने दादा को सीने में मारी गोली गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

BIHAR CRIME : मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद में पोता ने बाबा को गोली मार दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में घायल बाबा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है।

BIHAR CRIME
BIHAR CRIME
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में पोते ने दादा को सीने में गोली मारकर घायल कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद में पोता ने बाबा को गोली मार दिया जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बन गई। आनन फानन में घायल बाबा को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपित पोता के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार कि रात ज़िलें के अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह किसी निजी काम से सीतामढ़ी गए हुए थे। जिस दौरान उनका पोता चुन्नू अचानक उनके घर पहुंच गया। उनके पत्नी ऊषा देवी को पारिवारिक विवाद को लेकर धमकाने लगा। जिसके बाद ऊषा देवी ने अपने पति को इस संबंध में जानकारी दिया। 


सूचना मिलने के उपरांत शत्रुघ्न सिंह आनन फानन में शहबाजपुर स्थित अपने घर पहुंचे। महज कुछ पल के बाद उनका पोता चुन्नू भी घर पर आ गया। कमर से पिस्टल निकाल लिया। उनको धमकाने लगा.दोनो के बीच बाद विवाद होने लगा।इसी बीच चुन्नू ताबड़तोड़ दो राउंड फायर कर दिया। दोनो गोली शत्रुघ्न सिंह के सीने में लग गई। वो अचेत होकर जमीन पर गए। 


मौके पर मौजूद उनकी पत्नी ऊषा देवी चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुन कर आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए.आनन फानन में उनको बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां नाजुक स्थिति में उनका इलाज चल रहा है.साथ ही अहियापुर थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के आलोक पर अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.मामले की तफ्तीश किए। 


इधर,आरोपी पोता के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना में घायल को चार बच्चे है और तीन बेटी और एक बेटा है। दो बेटी की शादी हो चुकी है। इनका बेटा ग्रेजुएशन कर रहा है। पूरे मामले को लेकर एडीपीओ टाऊन 2 विनीता सिन्हा ने बताया कि अहियापुर थाना में गोलीबारी की घटना घाटी है.पारिवारिक विवाद में यह घटना घटी है। आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है। उसके गिरफ्तारी के लिए छाप3मारी की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उसका इलाज चल रहा है।