ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

बिहार : क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, तीन युवक जख्मी

ARRAH : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से आ रही है जहां रविवार की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव स्थित एक मैदान में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारप

बिहार : क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग, तीन युवक जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARRAH : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से आ रही है जहां रविवार की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव स्थित एक मैदान में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और साथ ही फायरिंग भी हुई. इस घटना में गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गया. वहीँ मारपीट में एक दूसरा शख्स घायल हो गया. 


जानकारी के अनुसार जिसे गोली लगी उसमें से एक विवेक कुमार है जिसे बाएं पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा राहुल कुमार को दाहिने पैर में गोली लगी है. दोनों को इलाज के के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.


मिली जानकारी के अनुसार 23 साल विवेक कुमार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र है और 29 साल राहुल कुमार रामबाबू सिंह का पुत्र है. बता दें दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं. साथ ही मारपीट में उन्हीं के गांव के रहने वाले संजय सिंह का 18 साल का बेटा साहिल कुमार भी जख्मी हो गया. वहीं राहुल कुमार ने बताया कि वह 10 दिन पूर्व हरिगांव स्थित फील्ड में क्रिकेट खेलने गया था. यहां हरिगांव में शांतिनगर के कुछ लड़के वहां आय और उन्हें क्रिकेट खेलने से मना करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी भी हुई थी.


टैग्स