ब्रेकिंग
मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली

Bihar News: पत्तल बनाते समय लगी भीषण आग, झुलसकर पति-पत्नी की मौत

Bihar News: बिहार के गया जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक दंपती झुलसकर मौत के घाट उतर गया। मृतक दंपती अपने ही घर में पत्तल बनाने का लघु कुटीर उद्योग चलाते थे।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के बिथो गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक दंपती झुलसकर मौत के घाट उतर गया। मृतक दंपती अपने ही घर में पत्तल बनाने का लघु कुटीर उद्योग चलाते थे।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब घर में पत्तल बनाने का काम चल रहा था। अचानक बिजली के तार में सॉर्ट सर्किट होने से आग की चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण आग से दंपती बच नहीं सके। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती बिथो निवासी सरयू साव के पुत्र प्रमोद साव और उनकी पत्नी थे, जो अपने घर पर ही पत्तल निर्माण का काम करते थे।


ग्रामिणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग ने घर को काफी नुकसान पहुंचा दिया था। घटना में घर में मौजूद अन्य कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि हादसा बिजली के तार में सॉर्ट सर्किट और उचित सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण हुआ।


यह घटना इलाके में शोक की लहर छोड़ गई है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने मृतक दंपती के परिजनों को उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा उपायों की सख्त निगरानी करने की बात कही है।