ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में कोरोना के 11 नए मामले, आंकड़ा बढ़कर 1674 पहुंचा

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है. इस नई जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना के 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इन 11 नए मामलों के सामने आने के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रहा है. इस नई जानकारी के मुताबिक राज्य में कोरोना के 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इन 11 नए मामलों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 1674 जा पहुंचा है.

यह सभी नए मामले जमुई जिले से सामने आए हैं. गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण से जुड़ा या पहला अपडेट है. हालांकि सरकार की तरफ से कल स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव का तबादला किए जाने के बाद कोरोना अपडेट से जुड़े आंकड़े सही तरीके से सामने नहीं आ पा रहे हैं. पूर्व प्रधान सचिव संजय कुमार लगातार कोरोनाअपडेट से जुड़ी जानकारी साझा करते थे और उनके ट्रांसफर के बाद स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई ऐसा सिस्टम डेवलप नहीं कर पाया है जिसके जरिए लोगों तक कोरोना का ताजा अपडेट पहुंचाया जा सके. 

बिहार में कोरोना संक्रमण के इन नए मामलों के बारे में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से जानकारी उपलब्ध हो पा रही है. बिहार में कोरोना से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 571 लोग अब तक के ठीक हो चुके हैं.

टैग्स