ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 482

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है. इसके साथ ही सूबे में म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिला है. इसके साथ ही सूबे में मरीजों की संख्या 482 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जो महिला मरीज मिली है वह कटिहार जिले के सदलपुर की रहने वाली 30 साल की महिला है. 

बिहार में मिला कोरोना का एक और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 482

कल भी मिले थे दो मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को भी प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी दी थी कि कटिहार के शहर और मोहम्मदपुर से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले थे. इसके साथ ही कटिहार जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पांच हो गई है. कटिहार कोरोना दो-तीन दिनों से कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरीू हुआ है. इससे पहले यहां पर कोई कोरोना का मरीज नहीं था. 


30 जिलों में फैला कोरोना, 4 करोड़ लोगों का सर्वे
बिहार के 30 जिलों में कोरोना फैल चुका है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बुधवार को बताया था कि राज्य 26 जिलों में 87 कंटेनमेंट जोन नोट किये गए हैं. तक़रीबन 22 लाख 63 हजार की आबादी इसके दायरे में है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सूबे में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. बिहार में 75 लाख 72 हजार घरों का सर्वे किया जा चुका है. जिसमें 4 करोड़ 10 लाख लोगों का सर्वे किया गया है. इनमें 3180 ऐसे व्यक्ति चिंहित किये गए हैं, जिन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ है. 

टैग्स