ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे दो भाई, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत

GOPALGANJ : गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित एनएच 27 की है। दोनों भाई कोचिंग से पढ़ाई करने के बा

बिहार : कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे दो भाई, भीषण सड़क हादसे में दोनों की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित एनएच 27 की है। दोनों भाई कोचिंग से पढ़ाई करने के बाद घर लौट रहे थे, इसी दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने NH27 को घंटों जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।


मृतकों की पहचान सोनबरसा गांव निवासी 8 वर्षीय राहुल कुमार और 9 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह दोनों चचेरे भाई कोचिंग में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान NH27 पर तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 


आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों एनएच को जाम कर दिया। जाम के कारण एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें