ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

Bihar News: बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी के बाजपट्टी सीओ प्रभात कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया। मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar News
गिरफ्तार CO सस्पेंड
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी सख्त नीति को आगे बढ़ाते हुए सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचल अधिकारी प्रभात कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप में 14 जुलाई 2026 को उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई है।



राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है और विभाग में किसी भी स्तर पर अनियमितता, रिश्वतखोरी अथवा भ्रष्ट आचरण को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा कार्रवाई की सूचना प्राप्त हुई, विभाग ने बिना किसी विलंब के नियमानुसार श्री प्रभात कुमार को निलंबित कर दिया।



मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करता है या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करना है, जिसमें आम लोगों को बिना किसी अवैध मांग के समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं मिलें। विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता