ब्रेकिंग
Bihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नामBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशBihar News : बिहार की तरक्की के पीछे कौन? CM सम्राट ने बताए 3 बड़े नाम

Bihar Co: महिला CO के खेल को DM ने पकड़ लिया, शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लिया यह एक्शन

नालंदा जिले की एकंगरसराय अंचल की तत्कालीन प्रभारी अंचल अधिकारी कुमारी नेहा को बिना जांच के दाखिल खारिज मामले को स्वीकृति देने के आरोप में दंडित किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक वेतन वृद्धि पर रोक का आदेश जारी किया है।

बिहार महिला अधिकारी दंड, कुमारी नेहा सीओ, एकंगरसराय अंचल अधिकारी, दाखिल खारिज विवाद, भूमि सुधार विभाग कार्रवाई, नालंदा प्रशासन, बिहार सरकारी कार्रवाई, C.O. Kumari Neha, Bihar Land Revenue
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Co: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी को दंड दिया गया है. सीओ पर बिना जांचे-परखे दाखिल खारिज आवेदन को स्वीकृत करने का आरोप है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्यवाही चलाई गई। इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दंड दिया है.

नालंदा के एकंगरसराय अंचल के तत्कालीन राजस्व अधिकारी सह प्रभारी अंचल अधिकारी कुमारी नेहा के खिलाफ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संचयी प्रभाव के बिना एक वेतनवृद्धि पर रोक का दंड लगाया है. कुमारी नेहा के खिलाफ नालंदा के जिलाधिकारी ने 8 अगस्त 2024 को प्रपत्र-क गठित कर  साक्ष्य सहित विभाग को उपलब्ध कराया था. आरोप पत्र में कुमारी नेहा पर अपने स्तर से स्थलीय जांच किए बिना, राजस्व कर्मचारी के गलत प्रतिवेदन एवं पारिवारिक सूची के आधार पर हिस्सों के दावेदारों को बिना नोटिस दिए ही दाखिल खारिज वाद को स्वीकृत करने की अनुशंसा की थी. इन आरोपों के संबंध में महिला सीओ से स्पष्टीकरण की मांग की गई. 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी सीओ के जवाब को अस्वीकार कर दिया. जवाब से असंतुष्ट होते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एकंगरसराय की तत्कालीन प्रभारी सीओ वर्तमान में सिवान के लकड़ी नबीबगंज अंचल अधिकारी कुमारी नेहा को एक वेतन वृद्धि रोकने का दंड लगाया है. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता