ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार : चार दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर से नग्न अवस्था में मिला शव, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पिछले 4 दिनों से गायब एक बच्ची का शव पड़ोसी के घर से पुलिस ने बरामद किया है। इसके बाद पूरे इलाके में स

बिहार : चार दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर से नग्न अवस्था में मिला शव, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पिछले 4 दिनों से गायब एक बच्ची का शव पड़ोसी के घर से पुलिस ने बरामद किया है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि आखिरकार चार दिन से गायब इस बच्ची का शव पड़ोसी के घर से कैसे बरामद हुआ। वहीं, इस मामले में पीडिता के परिजनों ने पड़ोसी पर बड़ा आरोप लगाया है।


दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के एक गांव पिछले चार दिनों से एक बच्ची गायब थी। इसको लेकर बच्ची के परिजन काफी परेशान थे और उन्होंने इस बात की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज भी करवाई थी। इसके बाद अब इस बच्ची का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। जिसके बाद अब यह आरोप लगाया जा रहा है क,  पड़ोसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर घर के बेसमेंट में जमीन में दबा दिया था। जहां से पुलिस ने देर रात बरामद किया है। 


बताया जा रहा है कि, पिछले  24 जुलाई की सुबह 10 साल की बच्ची अपने पड़ोसी गुड्डू सिंह के घर मेहंदी तोड़ने गई थी। जिसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत बछवारा थाना में की थी। जिसके बाद  पुलिस ने गुड्डू सिंह के दो नोकर से थाने में पूछताछ कर छोड़ दिया। लेकिन, इसके बाद बच्ची के परिजनों के तरफ से लगातार मिल रहीशिकायत पर पुलिस फिर एक्शन में आई और नौकर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।


इधर, इस मामले में  परिजनों का आरोप है बच्ची के साथ गलत करने के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। अर्धनग्न अवस्था में शव को पन्नी में लपेटकर जमीन में दबाया गया था। गुड्डू सिंह का पहले से भी छवि विवादास्पद रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। बछवारा थाना के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता