ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला...कई विभागों में सरकारी नौकरी, 'पेट्रोल पंप' लगाने को लेकर जमीन आकार में बदलाव

CM नीतीश की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी। मुंगेर विश्वविद्यालय में 167 नए पदों का सृजन, न्याय व्यवस्था के लिए 18 पदों की स्वीकृति और शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप हेतु जमीन नियमों में बदलाव किया गया है.

बिहार कैबिनेट मीटिंग 2025, नीतीश कुमार कैबिनेट निर्णय, मुंगेर विश्वविद्यालय नए पद, बिहार न्यायालय पद सृजन, शहरी पेट्रोल पंप नियम, बिहार कैबिनेट अपडेट, बिहार सरकार निर्णय 2025
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

 Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठख में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में नए पद सृजित किए गए हैं.

मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर में 20 स्नातकोत्तर विभागों की स्थापना के लिए शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मियों की जरूरत है. इसके मद्देनजर कुल 167 पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। पदो के सृजन के बाद नियुक्ति होने से मुंगेर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर विभागों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी. 

बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद के के त्वरित निबटारे के लिए सहरसा न्यायमंडल एवं नालंदा न्यायमंडल के हिलसा में एक-एक अतिरिक्त जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय के लिए अराजपत्रित कोटि के कुल 18 पदों का सृजन किया गया है. इन पदों के सृजन के बाद सरकार को प्रतिवर्ष कुल रु0-1,01,03,976/- (एक करोड़ एक लाख तीन हजार नौ सौ छिहत्तर रूपये) मात्र का अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा.

बिहार कैबिनेट ने शहरी क्षेत्रों में पेट्रोल पंप की स्थापना को लेकर जमीन के आकार में कमी किया है . अब तक नगरपालिका क्षेत्रों में नये पेट्रोल पम्पों एवं सी०एन०जी० स्टेशन के निर्माण के लिए न्यूनतम भूखंड का आकार 30 मीटर X 20 मीटर का प्रावधान था. अब इसे बदल दिया गया है. आज बिहार कैबिनेट ने न्यूनतम भूखंड का आकार 20 मीटर X 20 मीटर का प्रावधान कर दिया है. इससे शहरी क्षेत्रों में नये पेट्रोल पम्प एवं सी०ए०जी० स्टेशनों के निर्माण में आ रही परेशानी कम होगी. 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता