ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी

बिहार कैबिनेट ने गांधी जयंती पर चिन्हित श्रेणियों के दोषसिद्ध बंदियों को विशेष परिहार का लाभ देकर रिहा करने को मंजूरी दी है। वहीं लेह में शहीद हुए सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी कनक कुमारी को बिहार सरकार में अनुकंपा नियुक्ति देने का फैसला लिया गया है।

बिहार न्यूज
24 एजेंडों पर लगी मुहर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई। मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 24 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव और विजय चौधरी समेत विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे।


गांधी जयंती पर दोषसिद्ध बंदियों को विशेष परिहार का लाभ

कैबिनेट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को एक बारगी उपाय (One Time Measure) के तहत चिन्हित श्रेणियों के दोषसिद्ध बंदियों को विशेष परिहार का लाभ देकर कारामुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।


बिहार कारा हस्तक, 2012 के नियम-430 के तहत राज्य सरकार को बंदियों या बंदियों की किसी श्रेणी को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-432 अथवा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-473 के तहत परिहार देने का अधिकार है। इसके लिए परिहार का मापदंड और अवधि राज्य सरकार समय-समय पर निर्धारित कर सकती है।


दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-432(1) और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-473(1) के तहत भी समुचित सरकार को किसी दोषसिद्ध व्यक्ति की सजा के निष्पादन को निलंबित करने या सजा के पूरे अथवा किसी हिस्से का परिहार करने का अधिकार है।


इसी प्रावधान के तहत गांधी जयंती के अवसर पर चिन्हित श्रेणियों के सजावार बंदियों को विशेष परिहार का लाभ देकर रिहा किया जाएगा। हालांकि, रिहाई के लिए निर्धारित योग्यताओं और अयोग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा।


शहीद सूबेदार संतोष कुमार की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति

कैबिनेट ने 16 फरवरी 2025 को लेह (जम्मू एवं कश्मीर) में युद्ध एवं युद्ध जैसी स्थिति के दौरान शहीद हुए सूबेदार संतोष कुमार की आश्रित पत्नी श्रीमती कनक कुमारी को अनुकंपा के आधार पर बिहार सरकार में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।