ब्रेकिंग
नीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टनीट छात्रा कांड में CBI जांच पर पीड़ित परिवार का 9 सवाल, इंसाफ के लिए नेताओं के दरवाजे खटखटाएगी मां'हिंसा नहीं रुकी तो कोचिंग बंद कर देंगे', शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी का बड़ा बयानकाहे की शराबबंदी..? एक्साइज के इंस्पेक्टर-दारोगा 'अपहरणकर्ता’ और 'सुपरिटेंडेंट' बने संरक्षण दाता ! 2.10 लाख की वसूली के खुलासे के बाद शपथ पत्र का खेल, इससे 'वसूली गैंग' के पाप धूल जाएंगे ? Bihar Teacher News: दे तो दूंगा...पढ़ाना तो आपको पड़ेगा...बहाना नहीं चलेगा, CM सम्राट ने शिक्षकों को लेकर की बड़ी घोषणानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर क्लर्क, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar News: बिहार में सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, बिना ब्याह के लौट गई बारात; जानिए.. पूरी वजह

Bihar News: कैमूर जिले के कटरा गांव में शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन ने सिंदूरदान से पहले दूल्हे को पागल बताकर शादी से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन समझौता नहीं हुआ और बारात बिना शादी के लौट गई।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर में सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद हड़कंप मच गया। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस के समझाने बुझाने के बावजूद दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई और आखिरकार बिना शादी के ही बारात वापस लौट गई। यह घटना जिले में चर्चा का विषय बन गई है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।


दरअसल, चेनारी थाना क्षेत्र के बगाढ़ी गांव निवासी शिवबच्चन बिंद का पुत्र हीरा कुमार बारात लेकर कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के कटरा गांव पहुंचा था। द्वार पूजा की रस्मे पूरी कर ली गईं, बरनेत चढ़ा दिया गया। जब सिंदूरदान की बारी आई और लड़के का सिंदूर करने के समय हाथ नहीं उठा तो लड़की और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। 


लड़की ने कहा कि दूल्हा पागल है, मैं इससे शादी नहीं कर सकती। फिर डायल 112 को सूचना मिली। पुलिस घटनास्थल पहुंच कर दोनों पक्षों को भभुआ थाना जाने का सलाह दिया। थाना दोनों पक्ष पहुंचे काफी देर तक मान मनौवल और समझौता होता रहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरन वापस लौटना पड़ा।


लड़के के परिजन ने बताया कि सिंदूरदान के समय हाथ हिलने पर लड़की ने लड़के को पागल बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग लड़के पक्ष से पैसा की मांग करने लगे। फिर पुलिस आई थाना बुलाई थाना पर आए हुए हैं। लड़के के पिता ने बताया कि एक लाख रुपए में शादी तय हुआ था, जिसमें से 90 हजार रुपए कैश मिला था। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता