ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

Bihar News: बिहार का घूसखोर राजस्व कर्मचारी अरेस्ट, निगरानी ने पांच हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

Bihar News: बिहार में निगरानी विभाग ने सहरसा के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई.

Bihar News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर सहरसा के घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्व कर्मचारी रिश्वत के पांच हजार रूपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे घूस के पैसों के साथ धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, सहरसा के पतरघट थाना क्षेत्र स्थित धबौली गांव निवासी रणबहादुर सिंह ने पतरघट अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन के परिमार्जन करने के एवज में वह रिश्वत की मांग कर रहे हैं।


शिकायत दर्ज होने के बाद मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप को सही पाया गया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।


धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राहुल कुमार, राजस्व कर्मचारी, मौजा- धबौली, अंचल पतरघट, जिला सहरसा को 5,000/- (पाँच हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए पतरघट अंचल कार्यालय से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, भागलपुर में पेश किया जायेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता