ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल✦बिहार के शिक्षकों को मिलेगी AI और IT की स्पेशल ट्रेनिंग, गूगल समेत 11 बड़ी कंपनियों से शिक्षा विभाग का करार✦‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान; कांग्रेस के कार्यक्रम में मारपीट✦प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द✦अनंत सिंह पर कार्रवाई में किसकी सहमति थी? संजय गांधी ने बताया कैसे लिया गया फैसला✦थावे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल

Bihar Breaking News: PMCH में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अस्पताल प्रबंधन और मरीजों में मचा हड़कंप

PATNA: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल के वार्ड मे भर्ती मरीजों और उनके परिजनो

Bihar Breaking News: PMCH में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, अस्पताल प्रबंधन और मरीजों में मचा हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां राज्य के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में अचानक आग लग गई। अगलगी की घटना के बाद अस्पताल के वार्ड मे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई है।


जानकारी के मुताबिक, पीएमसीएच के एक विभाग में मंगलवार की दोपहर एक विभाग में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त पीएमसीएच अधिक्षक आई एस ठाकुर अपने कार्यालय में डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैला कि पूरा सेक्शन धुएं से भर गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश की।


अस्पताल प्रशासन द्वारा तत्काल घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ साथ वहां भर्ती मरीजों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।