ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार बोर्ड में परीक्षा के नाम पर 'खेल', पैसा नहीं दोगे तो कर देंगे फेल! छपरा का वीडियो वायरल

CHHAPRA : बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का ऐलान हो चुका है. छात्र तैयारियों में जुटे हैं. साथ ही प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी हो रही है. लेकिन छपरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे

बिहार बोर्ड में परीक्षा के नाम पर 'खेल', पैसा नहीं दोगे तो कर देंगे फेल! छपरा का वीडियो वायरल
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : बिहार बोर्ड की परीक्षाओं का ऐलान हो चुका है. छात्र तैयारियों में जुटे हैं. साथ ही प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी हो रही है. लेकिन छपरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर फिर बड़ा सवाल उठ रहा है. 


छपरा के मांझी में कॉलेज के एक कर्मचारी का छात्रों से प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है. वीडियो में मांझी इंटर कॉलेज का एक कर्मचारी छात्रों को पास करने के नाम पर पैसे की मांग कर रहा है. वो छात्रों से कह रहा है कि अगर मनचाहे नंबर चाहिए तो 200 रुपए लगेंगे. 


हर विषय के लिए अलग रेट तय किया गया है. विज्ञान के विषय, रसायन, भौतिकी और जीव विज्ञान प्रायोगिक परीक्षा में पैसा देने वाले को 30 में से 29 और 28 नंबर दिए जाते हैं. इतना ही नहीं  पैसे नहीं देने वाले को 10 से 15 नंबर ही दिए जाते हैं.


कर्मचारी छात्रों को यह बताते हुए दिख रहे हैं कि एक विषय के लिए 200, दो विषय के लिए 400 और तीन विषय के लिए 500 रुपए लगेंगे. पैसे नहीं देने वाले छात्रों को नंबर काटने और फेल करने की धमकी भी दी जा रही है. यह वीडियो खुद एक छात्र ने बनाया है.

टैग्स