ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

बिहार बोर्ड की नई व्यवस्था, मैट्रिक-इंटर परीक्षा की कॉपियों में इस बार परीक्षार्थियों के रहेंगे फोटो

PATNA: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है. फरवरी में होने वाली मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा में कॉपी पर परीक्षार्थियों का फोटो रहेगा. इस बार

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए नई व्यवस्था लागू की है. फरवरी में होने वाली मैट्रिक-इंटर की बोर्ड परीक्षा में कॉपी पर परीक्षार्थियों का फोटो रहेगा. इस बार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 30 लाख परीक्षार्थियों की दो करोड़ को अधिक कॉपियों पर उनके फोटो प्रिंट रहेंगे.


फर्जी परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए बिहार बोर्ड की तरफ से ये व्यवस्था लागू की गई है. परीक्षार्थियों की कॉपी और OMR शीट पर फोटो के साथ पूरी डिटेल होगी. बिहार बोर्ड की परीक्षा में हर साल दूसरे परीक्षार्थी के बदले कोई दूसरा परीक्षार्थी परीक्षा देते पकड़े जाते हैं. नई व्यवस्था से इस पर रोक लग जाएगी. नई व्यवस्था लागू होने से किसी और के बदले कोई और परीक्षा नहीं दे सकेगा. 


बिहार बोर्ड की ओर से इस साल से प्री-प्रिंटेड कॉपी, ओएमआर शीट दी जा रही है, जिसमें परीक्षार्थी का रोल नंबर, रोल कोड, नाम समेत सारी डिटेल पहले से ही अंकित रहेंगी. अगले साल होने वाली मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कई तकनीकी चीजों को भी लागू करने की योजना है. इसके अलावा पहले की तरह दो स्तर पर चेकिंग, हर 25 परीक्षार्थी पर एक वीक्षक की नियुक्ति, एग्जाम सेंटर पर सीसीटीवी के साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था समेत कई नियम लागू रहेंगे.