ब्रेकिंग
30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट✦30 लाख कैश और 10 लाख के गहने, 14 जमीन-मकानों के दस्तावेज; प्रखंड प्रमुख अफजल आलम पर EOU का शिकंजा✦प्रेमी के इश्क में अंधी हुई पत्नी, पति की हत्या की रच डाली साजिश; प्रेमी संग पुलिस ने दोनों को दबोचा✦गांजा पीने से मना करने पर पिता को मारी गोली, पिस्टल के बट से बेटे का फोड़ा सिर, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा ✦पटना DTO ने ई-चालान पेंडिंग रहने के बाद भी झारखंड के लिए दे दिया NOC, 1st Bihar के खुलासे के बाद 'कमिश्नर' ने NIC के अफसर से पूछा 'शो-कॉज', जिला परिवहन पदाधिकारी भी सवालों के घेरे में✦बिहार की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान ‘अकवान’, इन जिलों में मंडरा रहा बड़ा खतरा; IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Mock drill Bihar: भारत-पाक तनाव के बीच पूरे बिहार में होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, प्रशासन सुधारेगा पुरानी गलतियां

Mock drill Bihar: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार में बड़े स्तर पर ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की योजना बनाई गई है। यह अभ्यास लोगों को आपात स्थिति के लिए तैयार करने और पिछली मॉक ड्रिल में हुई गलतियों को सुधारने के लिए किया जाएगा।

बिहार मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट ड्रिल, नागरिक सुरक्षा, भारत-पाक तनाव, आपदा प्रबंधन, आपात स्थिति तैयारी, Bihar blackout drill, mock drill Bihar, India Pakistan tension, disaster management, civil defense awa
बिहार में फिर होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Mock drill Bihar: बिहार सरकार ने राज्यभर में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिससे भारत-पाक तनाव जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने में आम जनता सतर्क और जागरूक रह सके। 


विकास आयुक्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा बैठक की, जिसमें नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक परेश सक्सेना, एनसीसी, एनएसएस, और स्काउट गाइड के अधिकारी भी शामिल हुए।


प्रत्यय अमृत ने बताया कि राज्य के सभी जिलों, अनुमंडलों और गांवों में मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को सिखाया जाएगा कि संकट की स्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली मॉक ड्रिल के दौरान हुई गलतियों से सीख लेते हुए इस बार ब्लैकआउट के दौरान सख्ती बरती जाएगी।


गौरतलब है कि बीते बुधवार को पटना, पूर्णिया, किशनगंज, बेगूसराय, अररिया, कटिहार और बरौनी में मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी, जहां कुछ लोगों ने ब्लैकआउट के दौरान अपने घरों की लाइट और वाहनों की हेडलाइट जलाए रखी थीं। वहीं, कुछ लोग सड़कों पर निकलकर नारेबाजी और वीडियो रिकॉर्डिंग करते भी देखे गए थे।