ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, दूसरे राउंड में 182 वोट से आगे ✦बिना योगदान के शिक्षिका के खाते में आए 17.49 लाख रुपये, गोपालगंज में शिक्षा विभाग पर उठे सवाल✦Bihar CM : 'अपराधियों का जितना कमर तोड़ना हैं उतना तोड़िए ...', शराबबंदी कार्यक्रम में बोले CM सम्राट चौधरी- बच्चों को नशे में धकेलने वालों को छोड़ना नहीं✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार

Bhojpur News: भोजपुर में जेडीयू के सदस्यता अभियान का जोरदार आगाज, छोटू सिंह ने गरीबों में बांटे पांच हजार कंबल

Bhojpur News: भोजपुर में जदयू नेता छोटू सिंह ने गरीबों में 5000 कंबल वितरित किए और सदस्यता अभियान की शुरुआत की, लोगों ने बुजुर्गों का सम्मान भी किया।

Bhojpur News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bhojpur News: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड में पावर हाउस बड़हरा के पास मंगलवार को जदयू महासचिव और बड़हरा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह ने गरीबों के बीच 5000 कंबल का वितरण किया। यह वितरण जदयू सदस्यता अभियान के दौरान किया गया।


छोटू सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार गरीबों के मसीहा हैं और उनकी योजनाएं सीधे गरीबों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जदयू से जुड़ें। इस अवसर पर क्षेत्र के बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं मंच पर आए और उन्हें सम्मानित कर सदस्यता दिलाई गई। वितरण के बाद छोटू सिंह ने खुद मिष्टान लोगों को खिलाया और बड़हरा के लोगों को सेवा का वादा किया।


कार्यक्रम में राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, अमर सिंह, राहुल बाबा, रोहित चंद्रवंशी, विनय सिंह, पप्पू सिंह, उत्तम बाबा, नागाजी, राजू सिंह, मनोज सिंह, पंडित सिंह, बहादुर सिंह, नारायण सिंह, विक्की सिंह, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, मुकुल साह, एकौना मुखिया संजय सिंह और पकड़ी से अनिल सिंह समेत कुल 16 मुखिया मौजूद थे। सभी ने कहा कि भविष्य में भी गरीबों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता