ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार : बर्थडे पार्टी में ठायं- ठाय, डांसर को लगी गोली; हालत नाजुक

ROHTASH : बिहार में इन दिनों शाद- पार्टी हो या कोई अन्य हर्ष का मौका लोग अपनी रसूख दिखाने को लेकर जमकर फायरिंग कर रहे हैं। लेकिन, ज्यादातर मौके पर ये हर्ष फायरिंग जान पर बन आती है

बिहार :  बर्थडे पार्टी में ठायं- ठाय, डांसर को लगी गोली; हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार में इन दिनों शाद- पार्टी हो या कोई अन्य हर्ष का मौका लोग अपनी रसूख दिखाने को लेकर जमकर फायरिंग कर रहे हैं। लेकिन, ज्यादातर मौके पर ये हर्ष फायरिंग जान पर बन आती है और उसके बाद ख़ुशी का माहौल गम में बदल जाता है। जबकि, इस हर्ष फायरिंग को लेकर लगातार पुलिस प्रसाशन के तरफ से जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है ,बाबजूद इसके लोग समझने को तैयार नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आया है। जहां हर्ष फायरिंग में एक नर्तकी को गोली लग गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के मुताबिक,रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कोटा गांव में नाच में गोली चलने से एक डांसर बुरी तरह जख्मी हो गयी। जख्मी डांसर का इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची व जांच में जुट गई है। डांस प्रोग्रम कराने वाले श्याम किशोर पांडेय के बेटे लोकेश किशोर ने बताया कि हरिकीर्तन के बाद थोड़ा देर के लिए नाच हो रहा था। वहीं पर बैठे थे। लेकिन, थकान होने के कारण झपकी आने लगी। इस कारण हम घर में जाकर आराम करने चले गए। सुबह में सूचना मिली कि गोली लगने से डांसर घायल हो गई है।


बताया जा रहा है कि, घायल डांसर बबिता शहर की किसी नाच पार्टी में काम करती है। गोली लगने के बाद उसके साथी उसे बिक्रमगंज के निजी अस्पताल ले पहुंचे, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस डांसर से बयान लेने की कोशिशें कर रही है। हालांकि वह बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। 


उधर, घटना क संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह काराकाट थानाध्यक्ष मोहम्मद शहनवाज अख्तर ने बताया कि थाना क्षेत्र कोटा निवासी श्याम बिहारी पांडेय के पोते के जन्मदिन पर नाच पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें कई डांसर नृत्य कर रही थी। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की जाने लगी, जिसमें एक डांसर को गोली लग गई। नर्तकी का इलाज पुलिस अभिरक्षा में निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। डांसर अस्पताल में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही है। वहीं पुलिस घटना के कारणों का पता करने में जुटी हुई है।