ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार : बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार 3 युवकों को तेज रफ़्तार गाड़ी ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो, इ

बिहार : बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार 3 युवकों को तेज रफ़्तार गाड़ी ने रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बर्थडे पार्टी में जा रहे बाइक सवार 3 युवकों को तेज रफ़्तार गाड़ी ने रौंद डाला है। जिसमें तीनों की मौत हो गई। 


दरअसल, सराय ओपी थाने के हरदिया पासवान चौक के आगे दरबार बागीचा के पास सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गई। मृतकों में दो की पहचान आंदर थाने के भरौली निवासी छोटू साह व भलुईपुर निवासी नितेश कुमार के रूप में की गई है। वहीं तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ये तीनों लोग  बर्थडे पार्टी में जा रहे थे उसी दौरान तेज रफ़्तार गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद डाला। 


बताया जा रहा है कि, तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। रात करीब दो बजे के आसपास पुलिस गाड़ी से गश्ती कर रही थी। इस दौरान देखा गया कि सड़क पर कई लोग गिरे हैं। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जाने लगा। इलाजरत युवक भी कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। काफी देर तक युवकों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इनके पास से पुलिस को एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला था। मोबाइल के जरिये युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 


इधर, इस पुरे मामले में सराय ओपी प्रभारी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजन पहुंचे और शव की शिनाख्त की। दो युवकों की पहचान हो गयी है लेकिन तीसरे की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। घटना के दौरान युवक कहां जा रहे थे  इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि, छोटू साह मजदूरी करता था जबकि नितेश बारहवीं में पढ़ता था, दोनों गांव के बगल में ही किसी के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे।