ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

BIHAR BIG BREAKING NEWS: DGP पद से आलोक राज की छुट्टी, सरकार ने नया पुलिस महानिदेशक बनाया

PATNA: बिहार के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज की छुट्टी कर दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर द

BIHAR BIG BREAKING NEWS: DGP पद से आलोक राज की छुट्टी, सरकार ने नया पुलिस महानिदेशक बनाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने डीजीपी पद से आलोक राज की छुट्टी कर दी है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 


विनय कुमार बने डीजीपी

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को राज्य का नया डीजीपी बनाया गया है. विनय कुमार अब तक पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी के पद पर तैनात थे. सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि विनय कुमार अगले दो साल तक बिहार के डीजीपी पद पर बने रहेंगे. 


राज्य सरकार ने मौजूदा डीजीपी आलोक राज को पुलिस भवन निर्माण निगम में भेजा है। वे निगम के डीजी के साथ-साथ सीएमडी बनाये गये हैं। बता दें कि आलोक राज को इसी साल 30 अगस्त को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। तत्कालीन डीजीपी रजबिंदर सिंह भट्टी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण ये पद खाली हुआ था। उस समय भी विनय कुमार का नाम डीजीपी पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा था लेकिन सरकार ने आलोक राज को कमान सौंपी थी। अब साढे तीन महीने में ही उनकी छुट्टी कर दी गयी है। 


सरकार ने डीजी स्तर के एक और पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। जितेंद्र सिंह गंगवार को निगरानी का डीजी बनाया गया है। उन्हें नागरिक सुरक्षा के डीजी का अतिरिक्त प्रभाव भी सौंपा गया है। जिंतेन्द्र सिंह गंगवार पुलिस मुख्यालय में एडीजी हेडक्वार्टर हुआ करते थे। उनके प्रमोशन के बाद कुंदन कृष्णनन को उस पद पर तैनात किया गया था। गंगवार वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे। आज इनकी पोस्टिंग कर दी गयी।