ब्रेकिंग
शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना शिक्षक सीट पर किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले? पूरी लिस्ट देखिये..

Bihar Bhumi: भूमि संबंधी विवाद के समाधान को लेकर नई कोशिश, राजस्व कर्मचारियों को लेकर नया गाइडलाइन, जानें...

जमीन से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब राजस्व कर्मचारी केवल शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे, जबकि बाकी दिनों में अपने हलकों में रहकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन और ई-मापी ..

Bihar Bhumi, Revenue Employee Bihar, Dilip Jaiswal, Bihar Land Reform Department, दाखिल खारिज बिहार, ई मापी, Bihar Circle Office, राजस्व कर्मचारी, बिहार जमीन विवाद, भू समाधान दिवस
AI से सांकेतिक तस्वीर
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Bhumi: हलकों में रहकर जमीन से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे राजस्व कर्मचारी. कर्मचारी केवल शनिवार को ही अंचल कार्यालय में रहेंगे. बाकी दिनों में हलका स्तर पर कार्य करने का निर्देश जारी किया गया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सभी को निर्देशित किया है. 

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित दिया है कि वे प्रतिदिन कार्यालय में होने वाली बैठक को समाप्त कर राजस्व कर्मचारियों को अपने हलका में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा है कि केवल प्रत्येक शनिवार को राजस्व कर्मचारी अंचल कार्यालय की बैठक में शामिल होंगे। अंचल अधिकारी आवश्यक होने पर अन्य दिन ऑनलाइन मोड में बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।  उन्होंने कहा है कि विभाग की पहली प्राथमिकता आम जनों को राहत पहुंचाना है और जमीन से जुड़ी समस्याओं का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

नई व्यवस्था के तहत राजस्व कर्मचारी प्रतिदिन अंचल कार्यालय में होने वाली बैठकों में शामिल नहीं होंगे। सभी कर्मचारी केवल शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। उस दिन भू-समाधान दिवस के दौरान भी उनकी उपस्थिति हो जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में वे ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल होंगे।

मंत्री ने निर्देश दिया है कि सभी राजस्व कर्मचारी रोस्टर के अनुसार अपने-अपने हलकों में उपस्थित रहकर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई मापी समेत अन्य राजस्व मामलों के समाधान को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि हलका स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होने से आम लोगों को अंचल कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हलकों में आने वाली शिकायतों का शीघ्र निष्पादन हो तथा जनता को पारदर्शी और प्रभावी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता