ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

Bihar Road Accident: हादसे की शिकार हुई पटना जा रही बस, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल; तीन की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: भोजपुर के हाड़पोखर गांव के पास आरा-मोहनिया फोरलेन पर बस और ट्रक की टक्कर में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है.

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हाड़पोखर गांव के पास आरा-मोहनिया फोरलेन पथ पर बड़ा हादसा हो गया है। आरा की ओर जा रही बस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।


घायलों में 15 लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस और डायल-112 को दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और सभी को अनुमंडलीय अस्पताल, दुलौर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 


हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मालियाबाग से यात्रियों को लेकर आरा जा रही थी। इसी दौरान हाड़पोखर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर फंस गई। 


हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया हालांकि ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घायल यात्रियों ने बताया कि वे इलाज कराने और रिश्तेदारों से मिलने आरा एवं पटना जा रहे थे। हादसे के बाद कई यात्रियों ने फोन कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता