ब्रेकिंग
छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मामा की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर

PURNEA : पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कसवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास की है। दोनों भाई

बिहार: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, मामा की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे घर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA : पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कसवा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के पास की है। दोनों भाई मामा की शादी में शामिल होकर सोमवार की सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे तभी डुमरी गांव के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


दोनों मृतक भाई अमौर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि रविवार को अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए दोनों नानी के घर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद बाइक सवार दोनों भाई घर लौट रहे थे इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ घर के दो चिराग बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स