ब्रेकिंग
आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦बिहार में हथियारों का जखीरा बरामद; विदेशी पिस्टल, दो कट्टे और 39 कारतूस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार✦ADM राजेश्वरी पाण्डेय के ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में छापेमारी; सर्च ऑपरेशन में क्या मिला?

बिहार : भिखारियों को जोड़ा जायेगा स्वरोजगार योजना से, समाज कल्याण और पर्यटन विभाग चलाएगा अभियान

PATNA : राज्य के सभी पर्यटन स्थलों से भिक्षावृति खत्म करने के लिए समाज कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से एक पहल की जा रही है जिसमें, जुलाई 2022 तक सभी पर्यटन वाले जगहों से भिक्

बिहार : भिखारियों को जोड़ा जायेगा स्वरोजगार योजना से, समाज कल्याण और पर्यटन विभाग चलाएगा अभियान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य के सभी पर्यटन स्थलों से भिक्षावृति खत्म करने के लिए समाज कल्याण विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से एक पहल की जा रही है जिसमें, जुलाई 2022 तक सभी पर्यटन वाले जगहों से भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए समाज कल्याण और पर्यटन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलायेगा, ताकि यहां के उन लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके. इसके लिए वैसे भिखारियों की जिलों में टीम तैयार की गयी है, जो खुद पहले भिक्षावृत्ति से जुड़े हुए थे. 


इन लोगों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूक कर सभी भिखारियों को स्वरोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया की जायेगी. इसके लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजा गया है. मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सभी डीएम की निगरानी में भिखारियों को रेस्क्यू किया जायेगा, ताकि भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जा सके. 


इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने सभी डीएम को दिशा-निर्देश भेजा है. वहीं, भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने से के लिए जितने को भी रेस्क्यू किया जायेगा, उनका डेटाबेस बना कर भी विभाग को देना होगा और सभी को तुरंत आधार से जोड़ा जायेगा.


विभाग दे रहा है राशि : समाज कल्याण विभाग की ओर से भी भिखारियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राशि भी दी जा रही है. जिससे वह रोजगार कर सकें. हाल के दिनों में 100 से अधिक को दस दस हजार का चेक प्रदान किया गया. इनमें से कई लोगों ने स्वरोजगार भी शुरू किया है.

टैग्स