ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

बिहार : बेतिया मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद 24 घंटों से स्वास्थय सुविधाएं ठप, हड़ताल पर नर्सिंग स्टाफ

BETTIAH : बेतिया के सबसे बड़े अस्पताल GMCH में 24 घंटो से स्वास्थय सुविधाएं बाधित है। बता दें कि गुरुवार को एमबीबीएस इंटर्न और जीएनएम स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुआ था।उसके बाद सभी नर्सिंग स्टा

बिहार : बेतिया मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद 24 घंटों से स्वास्थय सुविधाएं ठप, हड़ताल पर नर्सिंग स्टाफ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BETTIAH : बेतिया के सबसे बड़े अस्पताल GMCH में 24 घंटो से स्वास्थय सुविधाएं बाधित है। बता दें कि  गुरुवार को एमबीबीएस इंटर्न और जीएनएम स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुआ था।उसके बाद सभी नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चले गए है और अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे है।


धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ की मांग है कि बीते दिन मारपीट हुई उसपर करवाई हो. जो आरोपी है उनपर पुलिस FIR दर्ज करे. बता दें बीते दिन बेतिया जिले का सबसे बड़े अस्पताल GMCH कई घंटों तक रणक्षेत्र बन गया था। यहां MBBS के इंटर्न छात्रों की गुंडई देखने को मिली थी। 


GMCH इंटर्न ने जीएनएम मेल स्टॉफ से लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से जमकर पीटा। इस मारपीट में दो महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन लोगों का इलाज ICU में चल रहा। ये बवाल इस कदर हिंसक हो गया था कि कवर करने पहुंचे कई मीडिया कर्मियों का भी मोबाइल छिन लिया गया और गलत व्यवहार किया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Alok

FirstBihar संवाददाता