ब्रेकिंग
Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग✦Land For Jobs Case : लालू यादव के ‘लैंड फॉर जॉब्स’ केस में आज बड़ा फैसला, राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप तय होंगे या नहीं?✦Bihar School Accident : खगड़िया के स्कूल में बड़ा हादसा, अचानक टूटी सीढ़ी की रेलिंग; 1 बच्चे की मौत, 4 घायल✦सुबह-सुबह पटना में 7 लाख की चेन पर हाथ साफ, बाइक सवार युवक-युवती ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम✦छपरा के मकेर में टूटा बांध, बाघाकोल-हैज़लपुर समेत दर्जनों गांव जलमग्न; लोगों में मची अफरा-तफरी✦ Bihar Flood : बेतिया में टूटा चंपारण तटबंध, मचा हाहाकार! एक दर्जन गांवों में घुसा सैलाब, घर छोड़ने को मजबूर लोग

बिहार : बेटे ने ही गला रेतकर पिता को उतारा मौत के घाट, अब पुलिस ने किया अरेस्ट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे की हालत में बेटे ने अपने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया। यह

बिहार : बेटे ने ही गला रेतकर पिता को उतारा मौत के घाट, अब पुलिस ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। नशे की हालत में बेटे ने अपने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के चांधरपुर गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 


दरअसल, कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के चांधरपुर गांव में एक युवक ने अपने पिता की चाकू से गला रेतकर मार डाला। इस घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे  ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस घटना को अंजाम देने की वजह क्या थी, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान 62 वर्षीय रामाशीष महतो के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी दौरान युवक ने पिता को घर के पीछे ले जाकर चाकू से गर्दन रेत दी। इससे वृद्ध रामाशीष की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। 


इस घटना में गिरफ्तार युवक मृतक रामाशीष महतो का बड़ा पुत्र मुकेश कुमार बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक कुछ करता नहीं है। वह गांजा- भांग के नशे का भी आदी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में पहुंचे प्रशिक्षु डीएसपी व कल्याणपुर थाना अध्यक्ष नीतीश चंद्रधारिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही पुलिस इस कांड की सच्चाई का खुलासा कर देगी।