ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ने के दौरान छोटी सी लापरवाही और चली गई जान

Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान असम निवासी यात्री की मौत हो गई। प्लेटफॉर्म से गिरने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

​Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे असम के 55 वर्षीय यात्री स्वरूप दास, पानी लेने के लिए स्टेशन पर उतरे थे। वे अपनी पत्नी मिठू दास के साथ यात्रा कर रहे थे। जब वे दोबारा अपनी बोगी में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी ट्रेन चल पड़ी और चढ़ते समय उनका संतुलन बिगड़ गया। 


वे प्लेटफॉर्म से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरपीएफ की टीम ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल, बेगूसराय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक असम के मोरीगांव जिले के नखोला गांव के निवासी थे और जागी रोड (गुवाहाटी के पास) से एस2 कोच में यात्रा कर रहे थे। यह हादसा यात्रियों की जल्दबाजी और लापरवाही का नतीजा साबित हुआ।


आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए यात्रियों से अपील की कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाहियां जानलेवा हो सकती हैं और यात्रियों को रेलवे के सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।


इससे पहले भी बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे स्टेशन पर एक और दुखद घटना घटी थी, जहां शंटिंग के दौरान एक रेलकर्मी इंजन और बोगी के बीच दबकर मारा गया। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें, जल्दबाजी से बचें और दूसरों को भी सुरक्षा नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्क रहना ही सबसे जरूरी है।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता