ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

Bihar Band: बेतिया में दिखा बिहार बंद का व्यापक असर, आम लोगों का मिला पूरा समर्थन; खुद बंद रखी दुकानें और प्रतिष्ठान

Bihar Band: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए द्वारा आहूत बिहार बंद का बेतिया में व्यापक असर दिखा। आम लोगों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों को स्वेच्छा से बंद रखकर विरोध का समर्थन किया।

Bihar Band
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Band: बेतिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के खिलाफ गाली देने के को लेकर आहूत बिहार बंद का व्यापक असर गुरुवार को बेतिया और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिला। एनडीए द्वारा बुलाए गए इस बंद को आम जनता का पूरा समर्थन मिला। सुबह 7 बजे से ही अधिकांश बाजार, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे।


शहर के प्रमुख इलाकों सोआ बाबू चौक, अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, मीना बाजार और लाल बाजार में बंद का खासा असर दिखा। छोटी गलियों की दुकानों से लेकर बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक सभी बंद रहे। बंद के कारण सड़कों पर भीड़भाड़ कम रही और यातायात प्रभावित रहा। हालांकि दूध, दवा और आपातकालीन सेवाओं को बंद से अलग रखा गया था, जिससे आमजन को किसी प्रकार की गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।


बंद को सफल बनाने में भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा माधोकड़िया और पायल गुप्ता के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने भी सड़कों पर उतरकर दुकानदारों और आमजनों से सहयोग की अपील की।


जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जगह-जगह मौजूद रहकर बंद को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने में भूमिका निभाई। नेताओं ने कहा कि मां का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह बंद बिहार की जनता की भावनाओं का प्रतीक है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता