ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला✦अनंत सिंह की विधायकी खत्म कराने की कवायद तेज, उमेश कुशवाहा ने स्पीकर को सौंपा अनुशंसा पत्र✦अनंत बन गए शिकार! एक्शन के बाद दिल्ली में साथ-साथ दिख रहे ललन सिंह और संजय झा, सवाल पूछने पर...✦रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे वार्ड सदस्य, अचानक आ गए घरवाले… पलंग के नीचे छिपे मिले, फिर जो हुआ✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई लोग घायल✦मानहानि केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, MP/MLA कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस को बनाया बंधक, जब्त JCB को भी छुड़ा ले गए बदमाश

GAYA : बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पहले तो यह अवैध बालू का कारोबार करते थे और उसके बाद जब इन पर कार्रवाई की बात आती है तो फिर यह लोग पुलि

बिहार : बालू माफियाओं ने पुलिस को बनाया बंधक, जब्त JCB को भी छुड़ा ले गए बदमाश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

GAYA : बिहार में बालू माफियाओं की दबंगई अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पहले तो यह अवैध बालू का कारोबार करते थे और उसके बाद जब इन पर कार्रवाई की बात आती है तो फिर यह लोग पुलिस वालों पर ही हमला बोल देते हैं। इस बीच अब एक ताजा मामला गया से निकलकर सामने आया है जहां अवैध बालू कारोबारी को रेस्ट करने गई पुलिस टीम पर हमला बोला गया है। अवैध बालू कारोबारियों ने पहले तो पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया और जब्त किए गए जेसीबी को भी जबरदस्ती छुड़ा लिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, गया में अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम की बालू माफियाओं के साथ झड़प हो गई। यह मामला बेलागंज थाना क्षेत्र का है। जहां अवैध बालू खनन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं की झड़प हो गई। झड़प के बीच बालू माफियाओं ने पुलिस से जबरन जेसीबी मशीन छुड़ा कर पुलिस के सामने से फरार हो गए। वहीं पुलिस टीम हथियार लिए तमाशबीन बनी रही। हालांकि, बाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बालू माफिया को गिरफ्तार किया।


बताया जा रहा है कि, बेलागंज प्रखण्ड के दलेलचक गांव के पास स्थित फल्गु नदी में पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। जहां पुलिस जवान ने अवैध बालू खनन में शामिल जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों पर बालू माफियाओं ने झड़प करते हुए हाथापाई पर उतर गए और पुलिस कर्मियों को कुछ देर के लिए बंधक बना लिया। बाद में बदमाशों ने कार्रवाई में जब्त जेसीबी मशीन को छुड़ाकर फरार हो गए। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल भी हैं।जिसके बाद सशस्त्र बल के जवानों के साथ खुद थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे और बंधक बनाये पुलिस कर्मियों को छुड़ाया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बालू माफिया को गिरफ्तार किया। 


इधर, इस पूरी घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध एएसआई दीपक पासवान के लिखित आवेदन पर विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने संतोष सिंह, पप्पू कुमार सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए संतोष सिंह एवं पप्पू कुमार के खिलाफ पूर्व में भी बेलागंज थाना में मामला दर्ज है। वहीं वीडियो के आधार पर चिन्हित बालू माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही सभी पकड़े जाएंगे। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता