ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

बिहार : बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

SEOHAR : शिवहर में बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। नदी में नहाने के दौरान एक बहन को डूबता देख दूसरी ने उसे बचाने के कोशिश की और दोनों बहनें नदी के गहरे पानी

बिहार : बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SEOHAR : शिवहर में बागमती नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। नदी में नहाने के दौरान एक बहन को डूबता देख दूसरी ने उसे बचाने के कोशिश की और दोनों बहनें नदी के गहरे पानी में चली गईं। घटना तरियानी के दस्तारा की है।


मृतक बहनों की पहचान 12 साल की गुड़िया कुमारी और 10 साल की काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें दस्तारा स्थित बागमती नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान एक बहन नदी के गहरे पानी में डूबने लगी। अपनी बहन को डूबता देख दूसरी लड़की ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में चली गईं।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों के शव को नदी से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक ही परिवार की दो लड़कियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्ट-- समीर कुमार झा