ब्रेकिंग
बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायलबिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, स्टूडेंट्स ने लगाया लाठीचार्ज का आरोपप्रमोशन दिया पर पोस्टिंग नहीं...पटना हाईकोर्ट में सुनवाई, परिवहन विभाग ने चार माह पहले ही 17 अफसरों को प्रोन्नत किया था, आज तक 'पावर' नहीं दिया..बांकीपुर तो झांकी है, अभी तो पूरा हिन्दुस्तान बाकी है..पाटलिपुत्र टाउनशिप के विरोध में सड़क पर उतरे किसानों ने बड़े आंदोलन का किया ऐलानपाटलिपुत्र टाउनशिप में जमीन जाने से गुस्साएं दिव्यांग ने कर दी मांग, हमको नीतीश कुमार की ही सरकार चाहिए मिर्जापुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

बिहार: बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रही नाव पलटी, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान; एक बच्चा अब भी लापता

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रही नाव हादसे की शिकार हो गई। नाव के पलटने से नाव पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग पानी में जा गिरे, जिसके बाद मौ

बिहार: बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रही नाव पलटी, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान; एक बच्चा अब भी लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बाढ़ पीड़ितों को लेकर जा रही नाव हादसे की शिकार हो गई। नाव के पलटने से नाव पर सवार एक दर्जन से अधिक लोग पानी में जा गिरे, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह से लोगों को बाहर निकालाय गया हालांकि एक बच्चा अब भी लापता है।


दरअसल, नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बैरिया घाट के पास बाढ़ पीड़ितों को लेकर आ रही एक नाव पलट गई। नाव पर मवेशी और करीब एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। नाव के पलटते ही कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए जबकि कुछ लोगों को दूसरी नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।


हादसे में नाव पर सवार मवेशी और सारा सामान पानी में बह गया है और कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया जाता है की सभी बैरिया गांव के हैं। अपने परिवार के साथ बाढ़ का पानी अधिक हो जानें के कारण घर का सामान और बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जा रहे थे, तभी बैरिया घाट के समीप नाव पलट गई।