ब्रेकिंग
Khan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: पटना के 10 सर्कुलर रोड से कब निकलेगा लालू-राबड़ी परिवार? भवन निर्माण विभाग को भेजा पत्रसीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News: पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब मलाहीपकड़ी तक चलेगी मेट्रो, जाम से मिलेगी राहतBihar News: पटना के 10 सर्कुलर रोड से कब निकलेगा लालू-राबड़ी परिवार? भवन निर्माण विभाग को भेजा पत्रसीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटा

बिहार: ATM को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश, नहीं कटा तो खाली हाथ लौटे बदमाश

CHHAPRA: बिहार में एटीएम तोड़कर लूट ले जाने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला राज्य के छपरा जिले से है जहां अपराधियों ने गैस कटर की मदद से एसबीआई का एटीएम काट डाला. एटीएम मशीन को

 बिहार: ATM को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश, नहीं कटा तो खाली हाथ लौटे बदमाश
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में एटीएम तोड़कर लूट ले जाने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला राज्य के छपरा जिले से है जहां अपराधियों ने गैस कटर की मदद से एसबीआई का एटीएम काट डाला. एटीएम मशीन को गैस कटर से काटने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा के मांझी मुख्य मार्ग स्थित रिविलगंज बाजार का है. जहां अपराधियों ने एटीएम को काटने कर पैसे लूटने की कोशिश की. हालांकि एटीएम के काटने के बाद भी अपराधी कैश लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके, क्योंकि एटीएम में कैश समाप्त हो चुका था और मशीन खाली था. मशीन में कैश नहीं होने की वजह से अपराधी खाली हाथ ही भागे.


वहीं सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन प्रारंभ की. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना गुरुवार देर शाम  की बताई गई है. वही बैंक बंद होने के कारण इस मामले में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि वाकई एटीएम में कैश था या नहीं.