ब्रेकिंग
बिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसाबिहार में NH-139W पर बड़ा हादसा: पुल निर्माण के दौरान लॉन्चर गिरा, 6 कर्मचारी घायल; 2 की हालत गंभीरबिहार में शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला, वाहन को किया क्षतिग्रस्त; 10 हमलावर गिरफ्तारपेपर लीक के विरोध में पटना यूनिवर्सिटी में हंगामा, AISF छात्रों ने कराया बंद; कार्यालय में घुसकर की नारेबाजीक्लासरूम का दरवाजा बना ब्लैकबोर्ड.. बरामदे में दरी पर पढ़ाई, बिहार के सरकारी स्कूल की बदहाली पर उठे सवाल; वीडियो वायरल बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसा

prashant kishor : ये इलू इलू क्या है..? BJP सांसद ने प्रशांत किशोर की खोली पोल -ई तो घोटाले में लालू यादव से भी बड़ा....

prashant kishor : प्रशांत किशोर तुम्हारे पास बिहार के युवाओं को करोड़पति बनाने का नीम हकीम नुस्खा है तो फिर यह नुस्खा बिहार के युवाओं को क्यों नहीं देते? बिहार

prashant kishor
prashant kishor
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

prashant kishor: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। प्रशांत किशोर ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पलटवार करते हुए संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर शराब कंपनियों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। साथ ही जायसवाल ने दावा किया कि राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रशांत किशोर को वोट काटने के लिए बिहार चुनाव में खड़ा किया है। इसके बाद अब एक बार फिर संजय जायसवाल ने हमला बोला है। 


दरअसल, प्रशांत किशोर तुम्हारे पास बिहार के युवाओं को करोड़पति बनाने का नीम हकीम नुस्खा है तो फिर यह नुस्खा बिहार के युवाओं को क्यों नहीं देते? बिहार के युवाओं के लिए असली बदलाव यात्रा यही होगी। सुना है तुमने छात्र जीवन में परीक्षा मेन एग्जाम से नहीं सप्लीमेंट्री से पास किया था। मेरे भी मेन एग्जाम के प्रश्न का उत्तर तो तुमने आज तक नहीं दिया इसलिए कुछ सप्लीमेंट्री प्रश्न ही पूछ लेता हूं। 


जाॅय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन के लिए पैसे इकट्ठे करने की क्षमता जैसे तुम रखते हो वही फार्मूला बिहार के युवाओं को बता दो तो सभी करोड़पति हो जाएं। उदाहरण के लिए रामसेतु इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो 19 करोड़ के घाटे में चल रही है फिर भी तुम्हें 14 करोड रुपए दान करती है ? अगर इसके बारे में दिक्कत हो तो यही बता दो कि स्क्वायर स्पेस कंपनी जिसकी कुल हैसियत 10 करोड़ की है, घाटा भी इसका 10 करोड़ होता है और तुम्हें दान भी 10 करोड़ ही करती है।


हमारे जमाने में एक सुभाष घई की सौदागर  फिल्म थी । इसमें गाना था- यह इलू इलू क्या है ये इलू इलू । तुम्हें बताना चाहिए कि तुम्हारे साथ घाटे की कंपनियों का यह इलू इलू क्या है? बिहार अभी तक लालू यादव जी के जमीन दान लेने की क्षमता के बारे में जानता है परंतु मुझे लगता है कि तुम घोटालों के मामले में लालू जी से भी ज्यादा बड़ा दान लेने वाली हस्ति हो।