ब्रेकिंग
‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मीशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाई‘चीनी और महंगी होनी चाहिए’, भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान, 40 साल से ऊपर वालों को मीठा छोड़ने की दी सलाहBihar News : जमीन विवाद सुलझाने के लिए मांगे 2 लाख और वॉशिंग मशीन! रोसड़ा की DCLR रंगेहाथ गिरफ्तारBihar News : बिहार में बनेगी ऐसी यूनिवर्सिटी जहां छात्रा से कुलपति तक होंगी सिर्फ महिलाएं! CM सम्राट का बड़ा ऐलानपति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली हो गई गुल, रात में फाल्ट तलाशते रहे बिजलीकर्मीशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाई

बिहार: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

MOTIHARI: मोतिहारी के चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मि

बिहार: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।


मृतका की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वृंदावन निवासी 35 वर्षीय रंजू देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया था, जहां रंजू देवी ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया तथा शिशु के जन्म के कुछ देर बाद अधिक रक्त स्राव से मौत हो गई। 


परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ चंदन कुमार ने बताया कि शिशु के जन्म के कुछ देर के बाद प्रसुता की तबीयत बिगड़ने लगी इस दौरान डॉक्टरों द्वारा उसे बचाने की कोशिश की गई लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम