ब्रेकिंग
शराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीशराबबंदी पर प्रशांत किशोर ने CM सम्राट पर बोला हमला, कहा..'इनसे बिहार में कुछ बेहतरी की उम्मीद मत कीजिए'UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनी

Bihar News: बिहार में तालाब में डूबने से तीन लड़कियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Bihar News: बिहार के अररिया में तालाब में नहाने के दौरान तीन मासूम बच्चियों की डूबकर मौत हो गई। तेज बारिश के बीच नहाने उतरी बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। घटना से गांव में मातम पसरा है।

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया में एक दर्दनाक हादसे में तीन लड़कियों की जान चली गई। सोमवार की देर शाम खेलने के दौरान तीनों बच्चियां तालाब में नहाने लगीं और एक के बाद एक तीनों गहरे पानी में चली गईं। जबतक तीनों को तालाब के पानी से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के आशा भाग बटराहा के वार्ड संख्या 15 में सोमवार की शाम तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान तीनों लड़कियां तालाब में नहाने के लिए उतर गईं और तीनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान असगर अंसारी की 8 साल की बेटी तस्कीन खातून, इम्तियाज अंसारी की 7 साल की बेटी आसिया और सज्जाद अंसारी की 7 साल की बेटी शमा खातून के रूप में हुई है।


तीनों बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि बच्चियों का पोस्टमार्टम नहीं कराने के कारण परिवार को मुआवजा नहीं मिल सकेगा। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता