ब्रेकिंग
Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद

बिहार: अपार्टमेंट के फ्लैट में पुलिस ने मारी रेड, शराब पार्टी करते 5 गिरफ्तार

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब की पार्टी करते 5 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनं

बिहार: अपार्टमेंट के फ्लैट में पुलिस ने मारी रेड, शराब पार्टी करते 5 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पुलिस ने छापेमारी करते हुए शराब की पार्टी करते 5 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है। पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र के आनंदपुरी स्थित देवस्थली अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया। 


बताया जाता है कि गिरफ्तार पांचों लोगों में कई बालू के धंधे से ताल्लुक रखते हैं। अपार्टमेंट में शराब पार्टी मनाए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए इन सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार सभी लोग शराब के नशे में थे। घटनास्थल से पुलिस ने शराब की बोतल भी बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में मनेर का विकास और लाल मोहन, जमुई का निरंजन, पटना के रामकृष्णानगर का वरिष्ठ और रुपसपुर का अविनाश कुमार शामिल है। पांचों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने लेकर पहुंची है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।