ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

SARAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल

बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्रों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, छपरा जिला के गरखा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दो छात्रों को रौंद दिया। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है। यह दोनो बी. टेक के छात्र हैं और घटना गरखा थाना क्षेत्र के अलोनी बाजार के समीप ठीकहा नहर के पास की बताई जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, यह दोनो छात्र पटना से घर आ रहे थे। तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। इस घटना में मृतक की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अमर प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जा रहा है। वहीं घायल छात्र उमेश महतो का पुत्र मोहित कुमार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।