ब्रेकिंग
Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦‘जो बात कही नहीं, उसे मेरे मुंह में मत डालिए’, गोली मारने वाले बयान पर प्रशांत किशोर की सफाई✦Bihar Railway News : दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, संपूर्ण क्रांति-विक्रमशिला जैसी ट्रेनों को अब नहीं करना होगा इंतजार✦Bihar Politics : अनंत सिंह के '9 मर्डर' वाले बयान पर जीतन मांझी का बड़ा हमला, बोले- कार्रवाई होनी चाहिए✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन

बिहार : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, एक की मौत, ड्राईवर समेत 3 लोग बुरी तरह जख्मी

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर, एक की मौत, ड्राईवर समेत 3 लोग बुरी तरह जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रही है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में  तेज गति से जा रहा एक ट्रेक्टर पिकअप वाहन को साईड देने के दौरान पलट गया। जिससे ट्रेक्टर पर सवार एक बालक की दब जाने के कारण मौत हो गई। वहीं चालक समेत दो बालक बुरी तरह से  घायल हो गए।जिसका इलाज झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल मे चल रहा है। यह पूरा मामला  भैरबस्थान थाना क्षेत्र के रामखेतरी गांव के कमला नदी के पश्चिमी बांधकी का बताया जा रहा है। 


बताया जा रहा है कि, रामखेतरी गांव के विष्णुदेव कामत का ट्रेक्टर गांव के नावालीग चालक नीतीश चौपाल चाल चला रहा था। जिस पर चार अन्य बालक सवार होकर गोबर बोरिया का खेप लेकर कहीं ले जा रहा थे। इसी बीच बांध पर खड़ी एक पिकअप वाहन ट्रेक्टर नजदीक आने पर अपना गाड़ी चालू कर बढ़ाने लगा तो अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया। जिससे ट्रेक्टर पलटी मार दिया। जिसमें ड्राइवर समेत तीन बालक बुरी तरह से दब गए जबकि एक बच्चा ट्रैक्टर से कूद गया। जिसमें मौके पर ही एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने  ट्रैक्टर को जेसीबी से उठा कर सभी घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव के ही बिन्दे राम का पुत्र 12 वर्षीय विकाश राम के रूप में हुई है। जबकि, घायल की पहचान  16 वर्षीय नीतीश चौपाल पिता राम प्रसाद चौपाल, बेचन चौपाल का 12 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार और राज कुमार चौपाल के 12 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।