ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार: एम्बुलेंस और गाड़ी में भयानक टक्कर, मरीज की स्पॉट डेथ, 4 लोग बुरी तरह जख्मी

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के छपरा जिले से सामने आ रही है. छपरा में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में एक मरीज की मौत हो गई है. जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह

बिहार: एम्बुलेंस और गाड़ी में भयानक टक्कर, मरीज की स्पॉट डेथ, 4 लोग बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के छपरा जिले से सामने आ रही है. छपरा में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है. इस सड़क हादसे में एक मरीज की मौत हो गई है. जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना छपरा जिले के परसा थाना क्षेत्र की है, जहां सगुनी नहर के पास एम्बुलेंस और अज्ञात वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक शख्स की जान चली गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक मरीज को एम्बुलेंस में पटना इलाज के लिए लाया जा रहा था. इस दौरान सगुनी नहर के पास एम्बुलेंस किसी दूसरी गाड़ी से टकरा गई.


इस भीषण टक्कर में एम्बुलेंस में सवार मरीज की वहीं पर मौत हो गई. जबकि चार और लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए फिलहाल नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें